“अप्सरा” हिन्दी कविता | APSARA Poetry by Agyaat Aadarsh

नमस्कार! आप अभी स्वागत है, “अज्ञात आदर्श” की इस छोटी-सी लेखनी की दुनिया में।

मेरी कविता “अप्सरा”/Apsara Poetry को आप ने video format में सोशल मीडिया पर खूब सराहा, लाखों लोगों ने अपनी बेहद सुंदर प्रतिक्रियाँ भी दीं पर कुछ लोगों की शिकायत यह थी इस कविता को भला पढ़ा कहाँ से जाए?

Video format में यह कविता आप यहाँ देख सकते हैं:

तो आप की इसी शिकायत को दूर करने के लिए, आज यह कविता अपनी वेबसाईट (ब्लॉग) के ज़रिए मैं आप तक फिर से पहुँचा रहा हूँ।

उम्मीद है, यहाँ पर भी आप मेरी इस कविता को खूब प्रेम देंगे।

तो कविता के बोल कुछ इस प्रकार हैं:

आशिक का मकसद है खूबसूरती के मायने साफ़ करना,  
तुम्हें कागज़ पर उतारने की गुस्ताख़ी माफ़ करना।

तेरी दखल से ख़्वाबों को हसीन करने लगा हूँ मैं,
तुझे देखकर अप्सराओं में यक़ीन करने लगा हूँ मैं।

तेरी ज़ुल्फ़ लहराए सिर्फ़ इसलिए हवा बनी है,
तेरे आशिकों के लिए पागलपन की दवा बनी है।

तू शायरों को ग़ज़ल देती है,
संतों को बदल देती है,
ज़माना तेरी ओर आता है,
तू मुँह फेरकर चल देती है।

मैं हर दुआ में तेरा नाम पुकारता हूँ,
तेरी तस्वीर की भी नज़र उतारता हूँ।

तुझे आईना दिखा दूँ, तू एक बार तो आए पर,
कविता अगर पसंद आई तो बाक़ी की बातें चाय पर। [EXTRA LINE]

अगर कहीं है ख़ुदा तो इस धरा को जन्नत कर,
मुझे ला दे क़रीब उसके, पूरी मेरी एक मन्नत कर।

इस कविता को इतना प्रेम देने के लिए, आप का तहे दिल से शुक्रिया।

आगे सब अच्छा होने वाला है!

मुस्कुराते रहिए!!

I’ll see you guys in the verses 🙂

Share your love
Agyaat Aadarsh
Agyaat Aadarsh

Agyaat Aadarsh is a Hindi poet, storyteller, screenwriter and filmmaker exploring human emotions through words and cinema. With 80K+ followers and 70M+ views, his work seeks to create stories that stay.

Articles: 10

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *